बस्ती। भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर कार्यकारिणी के प्रथम कार्यसमिति की बैैैठक हुुुई। जिला मंत्री वैभव पाण्डेय ने कार्यसमिति में राजनीतिक प्रस्ताव प्रस्तुत किया जिसमें केन्द्र एवं उत्तर प्रदेश सरकार की उपलब्धियों के साथ ही बस्ती जनपद के मुख्य समस्याओं पर ध्यानाकर्षण किया गया। जिला अध्यक्ष की अनुमति से लाये गये राजनीतिक प्रस्ताव पर खुली बहस हुई जिसमें पदाधिकारियों, सदस्यों, जन प्रतिनिधियों ने अपने विचार व्यक्त किया। प्रस्ताव का समर्थन जिला मंत्री अखण्ड प्रताप सिंह ने किया।
अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष महेश शुक्ल ने कहा कि जो राजनीतिक प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया और पदाधिकारियों, सदस्यों ने जो विचार व्यक्त किये हैं उस पर अगली बैठक में समुचित निर्णय लेने के बाद प्रस्ताव प्रदेश अध्यक्ष और मुख्यमंत्री को भेजा जायेगा।
मुख्य अतिथि क्षेत्रीय महामंत्री सहजानन्द राय ने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता महत्वपूर्ण है। जो विषय लाये गये हैं प्रयास होगा कि उसका प्रभावी समाधान कराया जाय। प्रस्ताव का समर्थन करते हुये कहा कि संगठन और सत्ता में समन्वय से ही सबका साथ सबका विकास का ध्येय का संकल्प पूरा होगा।
जिला मंत्री द्वारा लाये गये राजनीति प्रस्ताव में किसानों की आय बढाने, बकाया गन्ना मूल्य भुगतान के लिये प्रभावी पहल करने, विकास प्राधिकरण द्वारा अकारण उत्पीड़न बंद कराकर सड़क की पटरियों से हटाये गये दूकानदारों को व्यवसाय के लिये स्थान सुनिश्चित कराये जाने, कोरोना वायरस को देखते हुये पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा जन जागरण किये जाने, स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क, परिवहन एवं जनपद के ढाचागत विकास के महत्वपूर्ण विन्दु शामिल हैं।
प्रस्ताव पर हुई बहस में विधायक सीए चन्द्र प्रकाश शुक्ल, , अभिषेक पाल, कात्यायिनी चतुर्वेदी आदि ने हिस्सा लेते हुये जन सरोकारों से जुड़े मुद्दों पर प्रकाश डाला। विजय सेन सिंह, राजेन्द्रनाथ तिवारी, यशकान्त सिंह, पवन कसौधन, अजय सिंह गौतम, अशोक गुप्ता, राजेन्द्र गौड़, दिवाकर मिश्र, गोपेश्वर त्रिपाठी आदि ने प्रस्ताव का समर्थन किया। संचालन रामचरन चौधरी ने किया।
कार्य समिति में रवि सिंह, के.डी. चौधरी, प्रत्युष विक्रम सिंह, दिव्या त्रिपाठी, आशा सिंह, विवेकानन्द मिश्र, अमरेश पाण्डेय, अरविन्द श्रीवास्तव ‘गोला’ भानु प्रकाश मिश्र, आनन्द सिंह, वीरेन्द्र गौतम, मनोज ठाकुर, डा. नागरदास मिश्र, पुष्कर मिश्र, निर्मला द्विवेदी, रविन्द्र गौतम, बजरंग बिहारी पाण्डेय, राम सिंगार ओझा, नरेन्द्र त्रिपाठी चंचल, रामानन्द नन्हें, आलोक पाण्डेय के साथ ही भाजपा के पदाधिकारी, सदस्यगण शामिल रहे।
भाजपा कार्य समिति में पेश हुआ राजनीतिक प्रस्ताव,जन सरोकारों पर हुई खुली बहस