बस्ती। स्टाम्प एवं निबन्धन विभाग में सभी सेवाएं आनलाइन कर दी गई है। 5 दिसम्बर 2017 सेदस्तावेजो का पंजीकरण आनलाइन कर दिया गया है। कोई भी व्यक्ति पंजीकरण करानेवाले अभिलेख आनलाइन आवेदन करके उसी समय स्टाम्प शुल्क की जानकारी प्राप्त कर विधिकऔपचारिकता पूरी करते हुए इसका पंजीकरण कराएगा।यह जानकारी डीएम आशुतोषनिरंजन ने दी है। बताया कि विलेखों का इन्डेक्सिंग, स्कैनिंग एवं डिजिटाईजेशन भीकिया जा रहा है। इससे अभिलेखों में किसी प्रकार की गड़बडी को रोका जा सकेगा। जनपदमें ई-स्टाम्प प्रणाली भी लागू कर दी गई है। परम्परागत रूप से प्रचलित पुरानेस्टाम्प पेपरों के स्थान पर ई-स्टाम्प प्रणाली लागू किया गया है। इसके अन्तर्गतजिले में कुल 25 स्टाम्प विक्रेता चिन्हित एवं सत्यापित किए गए हैं। सभी धर्मो केमानने वाले लोगों का आनलाइन विवाह पंजीकरण की व्यवस्था लागू कर दी गई है। सभीप्रकार के स्टाम्प वाद आनलाइन फीड किए जा रहे है, पक्षकार का मोबाइल नम्बर भीआनलाइन फीड किया जा रहा है।
स्टाम्प एवं निबन्धन विभाग में सभी सेवाएं आनलाइन