घर-घर याद किये गये बाबा साहब

बस्ती। भारतीय जनता पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं ने बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर के जयन्ती अवसर पर अपने घरों पर ही उन्हें नमन् किया। भाजपा के वरिष्ठ  नेता पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष दादा विजयसेन सिंह, जिला उपाध्यक्ष प्रत्युष विक्रम सिंह ने अपने आवास पर बाबा साहब के चित्र पर मार्ल्यापण किया। कहा कि बाबा साहब गरीबों, वंचितों की आवाज थे। भाजपा नेतृत्व लगातार गरीबों के हितों के लिये प्रतिबद्ध है। कोरोना वायरस संक्रमण और लॉक डाउन में भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता गरीबों की मदद को समर्पित है। गरीबों की सेवा ही बाबा साहब को सच्ची श्रद्धांजलि है।