मुंबई से आया नेपाली नागरिक निकला कोरोना पॉजिटिव

गोरखपुर।मुंबई से गोरखपुर आया नेपाली नागरिक कोरोना पॉजिटिव निकला। इस तरह गोरखपुर में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर तीन हो गई है। दो कोरोना पॉजिटिव देहात क्षेत्र के हैं। नेपाली नागरिक का परिवार बिछिया कॉलोनी के सर्वोदय नगर में रहता है। उसके पॉजिटिव होने की रिपोर्ट शुक्रवार देर रात आई है।