बस्ती। मेधा संस्थापक आईएएस लक्ष्मीकांत शुक्ल की तीसरी पुण्यतिथि पर उन्हे नमन् किया गया। लोहिया काम्लेक्स में आयोजित कार्यक्रम में उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। मेधा के अध्यक्ष दीन दयाल त्रिपाठी ने उन्हे नमन् करते हुए कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में उनके संघर्षो और प्रयासों से सर्वोच्च न्यायालय ने दशमोत्तर छात्रवृत्ति, शुल्क प्रतिपूर्ति पर आदेश दिया। लेकिन दुखद है कि सर्वोच्च न्यायालय के आदेश को दरकिनार कर सरकार वर्ष 2017 से अब तक पात्र छात्रों को इस सुविधा से बंचित किए हुए है। वंचित छात्रों को सुविधा उपलब्ध कराने के लिए मेधा संघर्ष जारी रखेगी। यही मेधा संस्थापक के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। श्रद्धासुमन अर्पित करने वालों में उमेश पाण्डेय‘मुन्ना’, शुभम पाठक, अंकेश पाण्डेय, आशीष मिश्र, राहुल मिश्र, आदर्श त्रिपाठी, राहुल तिवारी, सूरज कुमार, कमलेश दूबे, वृजभूषण मिश्र, दीपक मिश्र, अनूप पाठक, दिलीप मिश्र, अभिनव तिवारी, प्रमोद पाण्डेय, विनय पाण्डेय‘सोनू’, अभिनव तिवारी व अन्य शामिल रहे।
मेधा संस्थापक लक्ष्मीकांत शुक्ल को पुण्यतिथि पर किया नमन्